नेपाल पुलिस ने एक नाली बंदूक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

सीमावर्ती देश नेपाल के नवलपरासी जिला के पोटाहा में एक नाली बंदूक के साथ एक व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नवलपरासी जिला के बर्दघाट नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 निवासी 55 वर्षीय ओम प्रकाश चौधरी के रूप में की गई है।जिला पुलिस कार्यालय नवलपरासी के सूचना अधिकारी डी एस पी मदन थापा ने बताया कि शुक्रवार को नेपाल पुलिस को गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हुआ था,कि बर्दघाट नगरपालिका के वार्ड नंबर 15 पोटाहा में के द्वारा अवैध रूप से हथियार छुपा कर रखा गया है। सूचना प्राप्त होने के साथ ही नेपाल पुलिस के द्वारा एक टीम गठित कर चौधरी के घर में छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस को चौधरी के घर में एक बोरा ने छिपा कर रखा गया एक एकनाली बंदूक तथा बंदूक में प्रयोग होने वाला अन्य सामग्री बरामद किया गया। बरामद बंदूक को जब्त करते हुए चौधरी को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है।