विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाए गए तथा उनके संरक्षण के लिए सभी को जिम्मेदारी दी :डॉ अनुराग

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में पर्यावरण प्रमुख कानपुर प्रांत आरोग्य भारती, चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय बक्सपुर में 11 वृक्ष जिनमें अमरूद,जामुन,शीशम,अशोक, गुड़हल,कनेर सहित 5 औषधीय वृक्ष लगाए गए तथा उनके संरक्षण के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई।ततपश्चात डॉ अनुराग द्वारा उपस्थित सभी व्यक्तियों को पर्यावरण के महत्वपूर्ण घटक जल संरक्षण व पॉलिथीन हटाओ अभियान हेतु जागरूक किया गया।इस अवसर पर सभी व्यक्तियों को जलसंरक्षण निवेदन पत्रक सौंपा गया व जल को व्यर्थ नष्ट करने से बचाव हेतु समझाया गया क्योंकि जल है तो कल है।इस अवसर पर वार्ड नम्बर 12 सभासद अरुण यादव,वार्ड नम्बर 3 सभासद पवन द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव,चैतन्य कुमार,प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव व प्रमुख सहयोगी मिथलेश,अजय गुप्ता,अनिरुद्ध श्रीवास्तव,राकेश विश्वकर्मा, श्यामू सिंह,नरेश गुप्ता,संजय कुमार उपस्थित रहे।