ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती मे गायत्री परिवार की सुनीता गुप्ता ने कहा कि हम सबका दायित्व है की गंगा नदी को गंदा न करें और सभी को जागरूक करने का कार्य करें .अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर आचार्य शिवानंद तिवारी, गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, संत वासुदेव ,आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, गायत्री परिवार की लक्ष्मी सिंह, प्रज्ञा गुप्ता, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, मधु सिंह भदौरिया, किरण गुप्ता, शांति देवी ,पुष्पा गुप्ता प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।