विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रेमीयों ने किये पौध रोपण  

हिण्डौन सिटी- पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिला करौली के तत्वाधान में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिंडौन सिटी स्थित विवेकानंद पार्क में प्रतीकात्मक रूप से पांच पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर बृजेश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विजय सिंह मीणा हड्डी रोग विशेषज्ञ, बृजवासी बंसल वरिष्ठ रेडियोग्राफर राजकीय जिला चिकित्सालय हिंडौन सिटी द्वारा वृक्षारोपण किया गया । जिला पर्यावरण सहसंयोजक मुकेश लहकोडिया ने बताया कि जुलाई मास में प्रत्येक बस्ती एवं गांव में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर वृहद रूप से सघन वृक्षारोपण किया जाएगा । बीजारोपण से वृक्षारोपण की मुहिम को चरितार्थ किया जाएगा । ग्रीष्मकाल में विभिन्न प्रकार के फलों को का सेवन करने के उपरांत बचे हुए बीजों को धूप में सुखाकर सुरक्षित किया गया है , जिससे जगह-जगह पर पौध तैयार की जा रही है जुलाई और अगस्त मास में उन पौधों से ही विभिन्न सार्वजनिक स्थलो पर वृक्षारोपण किया जाएगा । इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश चौधरी ने जमालपुर विद्यालय के प्रांगण में 100 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया ,साथ ही डॉक्टर विजय सिंह मीणा ने विवेकानंद पार्क प्रतिमा के पास सुंदर-सुंदर पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पर्यावरण संयोजक बबलू मीणा जिला सह महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख योगेंद्र गर्ग ,डॉ अमर सिंह मीणा के पिता, पार्क के संरक्षक जैन साहब आदि उपस्थित थे । सभी ने नगरी नगरी द्वारे द्वारे ,पेड़ लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड़ और शुद्व हवा, जीवन की अनमोल दवा। हम सब ने यह ठाना है ,पर्यावरण शुद्ध बनाना है। वृक्षारोपण कार्य महान एक वृक्ष 10 पुत्र समान ।जैसे नारे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया।