आईआईटी-जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया मान 

शिवगढ़ रायबरेली। विकास क्षेत्र के रुद्रपुर मजरे गोविंदपुर निवासी अरनम सिंह चौहान पुत्र लवपाल सिंह, ने आईआईटी-जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया रैंक 18223 हासिल की है, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अरनम ने यह कठिन परीक्षा अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छा शक्ति और गुरुजनों तथा माता पिता के आशीर्वाद से प्राप्त की है, बताते चलें कि अरनम सिंह चौहान ने बिना किसी कोचिंग, ट्यूशन इत्यादि के प्रथम प्रयास में ही यह सफलता अर्जित की है। अरनम सिंह चौहान ने अपनी इस सफलता से, न सिर्फ अपने माता पिता गुरुजनों बल्कि समस्त शिवगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, जिससे उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अरनम के पिता लवपाल सिंह, दयानन्द पीजी कॉलेज बछरावां में प्रोफेसर हैं, और उनकी मां शैल सिंह एक गृहिणी हैं। अरनम सिंह की इस शानदार उपलब्धि पर गोविंदपुर प्रधान व प्रधान संघ संरक्षक राजकुमार सिंह, आशू सिंह, समेत कई क्षेत्रीय लोगों, व उनके शुभेच्छुओं ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।