आज्ञा शरण सिंह के एनटीपीसी से सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

ऊंचाहार,रायबरेली।एनटीपीसी ऊंचाहार के सर्वाधिक लोकप्रिय और पूरे जिले के सबसे चर्चित कर्मचारी नेता आज्ञा शरण सिंह एनटीपीसी में सैंतीस वर्षों की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।श्री सिंह की सेवानिवृत्ति पर आयोजित अभिनंदन समारोह एक यादगार उत्सव साबित हुआ।जब अधिकारियों से लेकर आम कर्मचारियों ने उन्हें संस्था के निष्ठावान कर्मचारी के साथ साथ इंटक संगठन में अजातशत्रु की तरह उन्हें नवाजा गया।परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में श्री सिंह और उनके परिवार का शाल ओढ़ा कर अभिनंदन किया गया तथा ऊंचाहार परियोजना में उनके ऐतिहासिक कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की गई।श्री सिंह परियोजना के जनसंपर्क विभाग में कार्यरत रहकर एनटीपीसी और रायबरेली के पत्रकारों के बीच समन्वय और सदभाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान किया।परियोजना प्रमुख श्री बी एम सिंह ने आज्ञा शरण सिंह की कृतज्ञ सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवानिवृत्ति से जो खालीपन आया है उसकी भरपाई बहुत मुश्किल है।मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार ने कहा कि आज्ञा शरण सिंह एक कर्मचारी और एक नेता के रूप में संतुलन बनाकर जिस तरह दोनों भूमिका का निर्वाह किया है।वह अन्य लोगों के लिए एक उदाहरण है।मीडिया प्रबंधन में श्री सिंह को जो महारत हासिल है।वह बहुत ही यादगार और एनटीपीसी के लिए वरदान है।महाप्रबंधक दिलीप कुमार साहू,एस यू हरिदास,अधिकारी संघ के राष्ट्रीय नेता शशिकांत राय,अपर महाप्रबंधक हरलीन सचदेवा सहित एटक यूनियन के सचिव रविंद्र कुशवाहा,इंटक यूनियन के महासचिव राहुल कनौजिया,कर्मचारी कल्याण समिति के सचिव नागेन्द्र प्रताप सिंह,रचना पाल,लघु शंकर यादव,शिवपाल यादव,सुरेन्द्र बिंद,गौतम निषाद,सुदाम गुप्ता सहित अनेक लोगों ने अपने संबोधन श्री सिंह को एक कर्मयोगी के साथ साथ एनटीपीसी इंटक यूनियन को प्रतिष्ठित करने व असीम ऊंचाई तक ले जाने वाला असाधारण नेता बताया।इंटक नेताओं ने कहा कि श्री सिंह उन सबके लिए एक रोल मॉडल की तरह हैं। अपने नेता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इंटक यूनियन ने खुले रथ में उन्हें व उनकी पत्नी को बैठाकर यात्रा निकाली।जिसमें सैकड़ों परिवारों ने भागीदारी करके उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।सभी लोग डांस करते हुए पूरे परिसर की परिक्रमा की तथा पटाखे दगा कर अपने नेता का स्वागत किया।मंदिर में पूजा अर्चना की गई तथा सभी का मुंह मीठा कराया गया।एनटीपीसी के निदेशक अनिल जादली,शिवम श्रीवास्तव,कार्यकारी निदेशक सी कुमार,इंटक के केंद्रीय नेता बाबर सलीम पाशा,के पी चंद्रवंशी,नंदी साहू,रामू मिश्रा,सांसद अमेठी के एल शर्मा सहित सैकड़ों नेताओं,एनटीपीसी के शीर्ष प्रबंधन के सदस्यों ने श्री सिंह को दूसरी पारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।