वाल्मीकि के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में लगे 108 फिट तिरंगा झंडा टावर को सांसद ने झंडा फहरा कर किया उद्घाटन।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को शान से लहराया तिरंगा।वाल्मीकि नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार की शाम वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार के द्वारा नेशनल फ्लैग ऑफ इंडिया के सौजन्य से लगभग 108 फीट ऊंची टावर का उद्घाटन किया गया।अब दुर दराज से ही सभागार परिसर में आसमान में झंडा लहराता दिखेगा। बता दे कि सांसद निधि से इस विशालकाय फ्लैग टावर का निर्माण लगभग 4 लाख की लगत से किया गया है।यह टावर पर्यटकों को आकर्षित करेगा।सांसद सुनील कुमार और रिटायर्ड मेजर जनरल असीम कोहली ने संयुक्त रूप से हाई मास्क नेशनल फ्लैग का फ्लैग फाउंडेशन औफ इंडिया के सौजन्य से उदधाटन किया।बताते चलें कि वाल्मीकि नगर लोकसभा के पूर्व सांसद और वर्तमान सांसद के पिता स्वर्गीय वैद्यनाथ प्रसाद के 79 वा जन्मदिवस पर उनके सम्मान में आन बान और शान से तिरंगा को लहराकर उन्हें नमन किया गया।इस अवसर पर विरेंद्र कुशवाहा बिहार प्रदेश जदयू राजनीतिक सलाहकार, राकेश सिंह,पारस नाथ तिवारी, सुरेश मद्धेशिया, मुन्ना सिंह,बबलू गुप्ता,मुरारी चौबे के अलावा भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने बताया कि तिरंगा मात्र एक झंडा नहीं है।यह भारत देश के एक एक व्यक्ति की आन,बान और शान है। सभागार परिसर में लहराता तिरंगा शानदार प्रस्तुति है।यह झंडा लोगों को दुर दराज से दिखाई देगा।