भारत क्षेत्र से नेपाली क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों का हो रहा है, स्वास्थ्य जांच।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

नेपाल क्षेत्र में भारतीय सीमा क्षेत्र से मजदूरी व अन्य कार्यों के लिए जाने वाले भारतीय नागरिकों का नेपाली क्षेत्र त्रिवेणी बॉर्डर के गंडक बराज के 36 नंबर फाटक पर त्रिवेणी नाका स्वास्थ्य सहायता कक्ष में स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।गंडकी प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित प्रदेश स्वास्थ्य कार्यालय के त्रिवेणी नाका स्वास्थ्य सहायता कक्ष को त्रिवेणी गांवपालिका के समन्वय से स्थापित किया गया है।स्वास्थ्य चौकी में तैनात लैब असिस्टेंट सृष्टि न्यौपाने ने बताया कि गंडकी प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय अंतर्गत कार्यरत त्रिवेणी नाका स्वास्थ्य कक्ष में भारतीय सीमा से नेपाल में मजदूरी के लिए जाने वाले सभी लोगों का सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थ्य जांच के साथ ही एच आई वी तथा मलेरिया और डेंगू की भी जांच की जा रही है।किसी व्यक्ति में अगर डेंगू संबंधित लक्षण दिखाई देता है। तो ऐसे लोगों का डेंगू का भी जांच और उपचार किया जाता है। स्वास्थ्य जांच के साथ ही लोगों को निः शुल्क दवा भी दिया जाता है।