जमीन मालिक एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध अवैध खनन मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

पश्चिमी चंपारण बेतिया के खान निरीक्षक ऋत्विक कुमार श्रीवास्तव एवं खान निरीक्षक कोमल कुमारी के द्वारा वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वाल्मीकि नगर थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन मामले को लेकर खान निरीक्षक एवं वाल्मीकि नगर थाने इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार व ए एस आई दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को छापेमारी की गई है। इस छापेमारी में अवैध बालू एवं पत्थर, गिट्टी खनन से बिहार राज्य के राजस्व की भारी क्षति हुई है। इस बाबत खान निरीक्षक ने बताया कि वाल्मीकि नगर क्षेत्र में अलग-अलग स्थलों पर अवैध खनन करने से लगभग 21,338 सीएफटी सफेद बालू का खनन, खनन माफियाओं के द्वारा किया गया है। जिसमें 17 लाख 85 हजार 777 रुपए राजस्व की क्षति हुई है। जो जमीन मालिक एवं अवैध खनन कर्ताओं से वसूलनिए हैं। जमीन मालिक एवं अवैध खनन कर्ताओं के द्वारा अवैध बालू खनन कर परिवहन करने से बिहार खनिज नियमावली 2019 के नियम 4 का उल्लंघन हुआ है।जो कि बिहार खनिज नियमावली के तहत दंडनीय हैं। जमीन मालिक एवं अवैध अज्ञात खनन कर्ताओं के द्वारा अवैध रूप से बिहार सरकार के राजस्व की भारी क्षति हुई है। इस मामले में संलिप्त जमीन मालिक एवं अज्ञात अवैध खनन कर्ताओं के विरुद्ध वाल्मीकि नगर थाने में खनन अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज किया गया है।