फाजिलपुर के पास रेलवे फाटक 12 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन

फाजिलपुर के पास रेलवे फाटक 12 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन

बरेली। रेलवे प्रशासन ने इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत सेंथल?बिजौरिया स्टेशनों के बीच स्थित ग्राम फाजिलपुर के पास रेलवे समपार संख्या 219/सी को मरम्मत एवं ओवरहालिंग कार्य के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि समपार संख्या 219/सी (किमी 286/18?287/1) पर सावधिक ओवरहालिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते 3 जून 2026 को शाम 8:00 बजे से 4 जून 2026 को सुबह 8:00 बजे तक इस रेलवे फाटक पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पीपला गांव से लाईखेड़ा मार्ग पर स्थित समपार संख्या 218/सी को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया है। इस दौरान सभी वाहन चालकों और राहगीरों से अनुरोध किया गया है कि वे इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह कदम उठाया जा रहा है ताकि रेल एवं सड़क यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, फाटक बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद भी व्यक्त किया है।