त्रिवेणी में रविवार को होगा भगवान बुद्ध के प्रतिमा के निर्माण का शिलान्यास।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

नेपाल के त्रिवेणी में गंडक नदी के किनारे झूला पुल के समीप भगवान बुद्ध के प्रतिमा के निर्माण के लिए रविवार को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।त्रिवेणी के वार्ड नंबर सात के शिवपुर गढ़ी में स्थित ज्योति गुम्बा बौद्ध विहार के अध्यक्ष तथा शिलान्यास समिति के संयोजक सिंह बहादुर थापा के अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में त्रिवेणी गांवपालिका के वार्ड नंबर छह के अध्यक्ष नुरेन्द्र शाह के द्वारा बौद्ध धर्म के विधि विधान के अनुसार प्रतिमा निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय बुद्ध परियाती उदय विहार के बौद्ध भिक्षु विशारद सहित विभिन्न भक्तों की सहभागिता रही। भक्तों ने सामूहिक रूप से पंचशील वाचन, वंदना, पूजा तथा सूत्र पाठ कर धार्मिक विधि अनुसार शिलान्यास कार्य संपन्न कराया।

इस अवसर पर भंते अनिरूद्ध ने कार्यक्रम के उद्वेश्य के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान बुद्ध के ज्ञान,शिक्षा तथा दर्शन के द्वारा मानव जीवन के नैतिक,अनुशासित तथा शांतिपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया गया। बुद्ध के शिक्षा से मन के विकार त्याग कर नैतिक आचरण के विकास का प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम में त्रिवेणी गांवपालिका के वार्ड नंबर छह तथा सात के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। भगवान बुद्ध के प्रतिमा निर्माण पर करीब 11 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।