भारत -नेपाल सीमा के गंडक बराज पर सुरक्षा हुई सख्त, आने जाने वालों की होगी डिजिटल जांच।

भारत- नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी 21 वीं वाहिनी के द्वारा सुरक्षा जांच को और मजबूत बनाया जा रहा है।इसको लेकर वाल्मीकि नगर बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों के पहचान के लिए अब गंडक बराज पर एसएसबी के द्वारा एक जून से डिजिटल व्यवस्था लागू कर दिया गया है। अब वाल्मीकि नगर बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों को उनके पहचान-पत्र के आधार पर डाटा इंट्री किया जा रहा है। इसके पहले मैनुअल उनका इंट्री किया जाता था। लेकिन अब बॉर्डर पर एसएसबी के द्वारा लगाए गए डिजिटल कंप्यूटर में उनके वैध दस्तावेज की इंट्री के साथ ही उनका फोटो का भी स्कैन किया जा रहा है। इस संबंध में गंडक बराज बीओपी के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर लोकेश बनिया ने बताया की बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों का इंट्री पहले भी होती थी। लेकिन अब इसे डिजिटल कर दिया गया है। वाल्मीकिनगर बोर्डर से आने जाने वाले प्रत्येक नागरिक को अपना ओरिजनल आधार कार्ड साथ में लाना होगा। उसी के आधार पर उनका डाटा कंप्यूटर में लोड करने के बाद ही उन्हें आने जाने की अनुमति दी जाएगी। आने जाने वाले लोगों के सामानों की भी स्कैनर द्वारा जांच की जा रही है।ताकि कोई आपत्तिजनक वस्तु कोई असामाजिक तत्व लेकर नहीं आ जा सके।

रिपोर्ट : अभिमन्यु गुप्ता, वाल्मीकि नगर