वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में भ्रमण पर आएं मुगलसराय से पर्यटकों ने जंगली कुत्ता को देख हुए गदगद।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

मुगलसराय से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में भ्रमण पर आए पर्यटक मुकेश कुमार सिंह को सोमवार को जंगल सफारी के दौरान जंगली कुत्ता का दीदार हुआ। जिसे देख पर्यटक काफी रोमांचित हुए।पर्यटकों ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान जंगली कुत्ता का दिखाई देना अत्यंत ही रोमांचकारी था।

मुकेश सिंह ने बताया कि जंगल सफारी के क्रम में उनलोगों को वन क्षेत्र के अंदर भालू,हिरण,तेंदुआ,मोर आदि जानवरों को भी देखने का मौका मिला। यह जंगल सफारी बहुत ही यादगार और सुखद रहा।

बताते चले कि जंगली कुत्ता का वीटीआर में जंगल सफारी के दौरान देखा जाना सौभाग्य की बात है।

पर्यटकों ने बताया कि वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के प्राकृतिक खूबसूरती ने हमलोगों का मन मोह लिया। हमलोग पहली बार वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के जंगल में घूमने आए हैं। यहां के दर्शनीय स्थल गंडक बराज सहित लगभग सभी पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही ऐतिहासिक तथा पौराणिक कालेश्वर मंदिर, जटाशंकर मंदिर तथा नरदेवी मंदिर का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।जिसे देख कर हमें काफी खुशी मिली।यहां का शांत वातावरण और सुंदर वादियां हमे काफी प्रभावित किया।अगर मौका मिला तो हमलोग फिर यहां का प्राकृतिक सुंदरता तथा जंगल सफारी का लुत्फ उठाने फिर आएंगे। वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि पर्यटकों की संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है।