छात्रा शिविर में गूंजा नारी शक्ति का उद्घोष, सैकड़ों बेटियों को मिला आत्मविश्वास का मंत्र

पत्रकार सुमित गर्ग खेरागढ़

खेरागढ़। छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आयोजित छात्रा शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसीपी सुकन्या शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियाँ जब सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रांत उपाध्यक्ष नीलम कांत ने कहा कि अभाविप का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना भी है।

मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी ने कहा कि शिविर में सैकड़ों छात्राओं की सहभागिता यह दर्शाती है कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प बेटियों में भी उतना ही प्रबल है जितना बेटों में। उन्होंने कहा कि अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़ने वाली नारी शक्ति भारत को विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम संयोजक वैष्णवी गोस्वामी ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में छात्राओं ने अनुशासन, सेवा और नेतृत्व का संकल्प लिया। नगर सहमंत्री सोनम कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की।

समारोह के अंत में छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए तथा राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर मोहित सिकरवार, अश्वनी चौधरी, शुभ शर्मा, सौम्या, रौनक सिकरवार, धर्मेंद्र बघेल, अंकित बघेल, देव, रूद्र, कौशल एवं सौरभ कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।