भीषण गर्मी में अग्रवाल महिला मंडल ने बांटा शरबत, राहगीरों को मिली राहत

खेरागढ़। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए खेरागढ़ कस्बे के बाईपास मार्ग पर अग्रवाल महिला मंडल खेरागढ़ द्वारा राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कमला बंसल के निर्देशन में किया गया।

इस दौरान महिला मंडल की सदस्याओं ने राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई। सेवा कार्य को देखकर लोगों ने महिला मंडल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

महिला मंडल की ओर से कहा गया कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। कार्यक्रम में महिला मंडल की कई सदस्याएं उपस्थित रहीं और सभी ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में सहयोग दिया।