रघुबीर सिंह बिल्ला के प्रयासों से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, 1 जून (मनप्रीत सिंह खालसा): सीएसबी बैंक, गुजरांवाला टाउन शाखा द्वारा फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से रघुबीर सिंह बिल्ला के प्रयासों से 39 नंबर, गुजरांवाला टाउन, पार्ट-2, समूह परिवार परिसर में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रघुबीर सिंह बिल्ला ने बताया कि यह शिविर 6 और 7 जून 2026 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान लोगों को कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें ब्लड प्रेशर जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, जनरल फिजिशियन परामर्श, दंत चिकित्सा जांच, कुल कोलेस्ट्रॉल टेस्ट तथा बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) जांच शामिल हैं। इस सामाजिक सेवा के प्रयास के लिए रघुबीर सिंह बिल्ला के विशेष सहयोग और योगदान की सराहना की गई है। आयोजकों ने कहा कि समाज की स्वास्थ्य सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति उनकी समर्पित सेवा प्रशंसनीय है। सीएसबी बैंक के प्रतिनिधियों ने कहा कि बैंक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील की।