विधायक ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात,शिक्षा गुणवत्ता के बढ़ावा के लिए सौंपा ज्ञापन।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर रात वाल्मीकिनगर पहुंचने के उपरांत रविवार की सुबह वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने मुलाकात की।तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के पांचों प्रखण्ड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यवस्था के बाबत ज्ञापन सौंपा।विधायक श्री प्रसाद ने बताया कि शिक्षामंत्री से मुलाकात कर सभी प्रखंड के सभी विद्यालयों की व्यवस्था तथा उत्तम शिक्षा को ले कर कई बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में जितने भी मॉडल स्कूल हैं। उसमें आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना, सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से कॉमन रूम की व्यवस्था करना, विधानसभा क्षेत्र के पांचो प्रखंड में जिस भी स्कूल का भूमि नहीं है उसको भूमि उपलब्ध कराकर भवन निर्माण करवाना, जिस भी स्कूल का अपना भवन नहीं है उस पर भवन निर्माण करवाना , विधानसभा क्षेत्र के पांचो प्रखंड में जितने भी स्कूल में बच्चे और बच्चियां पढ़ रहे हैं उनके लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना, विधानसभा क्षेत्र के पांचो प्रखंड में बच्चों और बच्चियों को खेलने के लिए खेल मैदान का निर्माण करवाना सहित कई और बिंदुओं पर वाल्मीकि नगर विधायक द्वारा शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है।विधायक श्री प्रसाद ने बताया कि शिक्षा मंत्री से समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन मिला है। ज्ञापन के साथ शीघ्र मंत्रालय में जाकर रिपोर्ट करने हेतु निर्देशित किया गया है ।विधायक ने आगे बताया कि मैं अपने विधानसभा के चौमुखी विकास के लिए कटिबद्ध हूं।मुझे जब जिस विभाग के मंत्री या फिर मुख्यमंत्री से मिलना हो मिल कर अपने क्षेत्र की समस्यायों को उठाकर समस्याओं के निवारण का प्रयास करूंगा।इस अवसर अमित कुमार उर्फ बिट्टू जायसवाल, हिमांशु कुमार,रंजीत कुमार,सुमन गुप्ता,हिमांशु सिंह,अभिषेक जायसवाल,विनय कुशवाहा सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।