लाइन मरम्मत कार्य के चलते मुरादाबाद के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मुरादाबाद। विद्युत नगरीय वितरण खंड (तकनीकी) 33 केवी, पीतल नगरी कॉलोनी मुरादाबाद द्वारा जारी सूचना के अनुसार शनिवार 30 मई 2026 को लाइन मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

अधिशासी अभियंता योगेश कुमार सिंह ने बताया कि 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र गलशहीद, मुरादाबाद में वार्ड नंबर-21 ताजपुरा नगर (कटघर कोतवाली) से लोहे के गेट के सामने नगर निगम पार्षद एवं एलएंडटी द्वारा लगाए गए पोलों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित है।

मरम्मत कार्य के दौरान कटघर शहीद, गुड़ियावाला, खारी कुआं, आसिम विहारी, बाजीद नगर, बड़ा हाथा सहित उपकेंद्र से जुड़े अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही लोगों से विद्युत बचत करने का भी अनुरोध किया गया है।