सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति जिला कोरिया की पुरानी कमेटी भंग, नई कार्यकारिणी की घोषणा कल

बैकुंठपुर, कोरिया। सरगुजा कल्याण ट्रस्ट समिति छत्तीसगढ़, जिला कोरिया की पूर्व में गठित कार्यकारिणी को संगठन हित एवं समिति के विस्तार को ध्यान में रखते हुए 28 मई 2026 को भंग कर दिया गया है। यह निर्णय समिति के वरिष्ठ सदस्यों की आपसी सहमति से लिया गया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इसके तहत 30 मई 2026 को नई कमेटी की घोषणा की जाएगी, जिसमें विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।समिति के अनुसार नई कार्यकारिणी में समाजहित, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को अवसर दिया जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना, जनकल्याणकारी कार्यों का संचालन करना तथा क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान करना है।समिति ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई कमेटी के गठन के बाद सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। साथ ही समिति के सदस्यों, समर्थकों एवं समाज के लोगों से संगठन के प्रति सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील की गई है।