रेलवे फाटक संख्या 224/सी 12 घंटे रहेगा बंद, यात्रियों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी

बरेली। के अंतर्गत रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुरक्षा एवं रेल संरक्षा को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सेंथल-भोजीपुरा रेलखंड पर आवश्यक मरम्मत एवं ओवरहालिंग कार्य किया जाएगा। इसके तहत किमी संख्या 292/2-3 पर स्थित समपार संख्या 224/सी (ग्राम अहमदाबाद-डिबनापुर रेलवे हाल्ट) पर 29 मई 2026 को सायं 8:00 बजे से 30 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे तक सड़क यातायात पूर्णतया बंद रहेगा।रेलवे प्रशासन के अनुसार समपार फाटक पर सावधिक ओवरहालिंग एवं मरम्मत कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक है, जिससे रेल एवं सड़क यातायात को भविष्य में और अधिक सुरक्षित एवं सुचारु बनाया जा सके। इस दौरान वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।रेल प्रशासन ने बताया कि सेंथल-डिबनापुर मार्ग पर स्थित समपार संख्या 222/सी को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा सकेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें तथा सहयोग प्रदान करें।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद समपार पर आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।रेल प्रशासन ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आमजन से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।