बितरोई स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ गाड़ियां री-शिड्यूल और नियंत्रित रहेंगी

बितरोई स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ गाड़ियां री-शिड्यूल और नियंत्रित रहेंगी

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत बितरोई रेलवे स्टेशन पर 10 जून से 12 जून 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालन सुगमता को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार 55312 लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी 11 जून 2026 को लालकुआं स्टेशन से 60 मिनट देरी से संचालित की जाएगी। वहीं 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी 11 जून को कासगंज से 90 मिनट री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त 12 जून 2026 को 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को बरेली से उझानी के मध्य 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। इसी प्रकार 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को उझानी से बरेली सिटी के मध्य 20 मिनट नियंत्रण के साथ संचालित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।