दिल्ली से दुबई तक फैला हवाला नेटवर्क बरेली से हुई बड़ी गिरफ्तारी

बरेली : शहर की बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी कंपनी के जरिए हवाला कारोबार संचालित करने के आरोप में वांछित आरोपी मोईन अली को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उसके कब्जे से तीन लाख रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी मोईन अली बरेली के हजियापुर क्षेत्र का निवासी है। उसकी गिरफ्तारी मंगलवार को हजियापुर मोड़ स्थित एक कोल डिपो के पास से की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी।फर्जी कंपनी के नाम पर खोला गया था बैंक खाता अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि पूछताछ में मोईन अली ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि उसके चचेरे भाई जमीर अहमद के माध्यम से उसकी मुलाकात अली जीशान नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि अली जीशान ने फर्जी कंपनी बनवाकर बैंक खाते खुलवाने की योजना तैयार की थी। इसी योजना के तहत मोईन अली ने अपने नाम से ?केजीएन एंटरप्राइजेज? नामक कंपनी बनाई और बैंक खाता खुलवाया। जांच में सामने आया है कि इस खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर की जाती थी, जिसे बाद में टोकन नंबर के आधार पर विभिन्न व्यक्तियों तक हवाला माध्यम से पहुंचाया जाता था।दिल्ली से दुबई तक जुड़े हैं तार प्रारंभिक जांच में पुलिस को हवाला नेटवर्क के तार दिल्ली और दुबई तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं।जांच एजेंसियां बैंक खातों में हुए लेन-देन, संबंधित व्यक्तियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। कई अन्य आरोपी पुलिस के रडार पर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में नामजद और संदिग्ध अन्य व्यक्तियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। बरामद दस्तावेजों और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां हवाला कारोबार के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं, ताकि अवैध वित्तीय लेन-देन से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।