मदार–पालनपुर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और बदले मार्ग से चलेंगी

मदार?पालनपुर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और बदले मार्ग से चलेंगी

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार?पालनपुर रेलखंड पर आउवा यार्ड स्थित ब्रिज संख्या 596 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए 29 मई 2026 को विशेष इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

पूरी तरह रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन संख्या 14822 साबरमती?जोधपुर एक्सप्रेस 29 एवं 30 मई 2026 को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर?साबरमती एक्सप्रेस 28 एवं 29 मई 2026 को रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

29 मई 2026 को ट्रेन संख्या 19223 साबरमती?जम्मू तवी एक्सप्रेस मेहसाणा?भीलड़ी?लूणी मार्ग से संचालित होगी।

29 मई 2026 को ट्रेन संख्या 14707 हनुमानगढ़?दादर रणकपुर एक्सप्रेस लूणी?भीलड़ी?मेहसाणा मार्ग से चलेगी।

29 मई 2026 को ट्रेन संख्या 20944 भगत की कोठी?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस लूणी?भीलड़ी?मेहसाणा मार्ग से संचालित होगी।

28 मई 2026 को ट्रेन संख्या 20943 बांद्रा टर्मिनस?भगत की कोठी एक्सप्रेस महेसाणा?भीलड़ी?लूनी मार्ग से चलेगी।

28 मई 2026 को ट्रेन संख्या 20496 हडपसर?जोधपुर एक्सप्रेस महेसाणा?भीलड़ी?लूनी मार्ग से संचालित होगी।

29 मई 2026 को ट्रेन संख्या 14701 श्रीगंगानगर?बांद्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस अजमेर?चित्तौड़गढ़?रतलाम?वडोदरा मार्ग से चलाई जाएगी।

रिशेड्यूल ट्रेन

29 मई 2026 को ट्रेन संख्या 19031 साबरमती?योगनगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस साबरमती स्टेशन से 2 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह ब्लॉक रेल संरचना को मजबूत बनाने और सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक जानकारी अवश्य प्राप्त करें।