रोजगार की नई उड़ान : पीएम नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

रोजगार की नई उड़ान : पीएम नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

अहमदाबाद रोजगार मेले में 115 युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का अवसर

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। देश के 47 विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस रोजगार मेले के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और सरल बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब नियुक्तियां पूरी तरह योग्यता और मेरिट के आधार पर की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और पूरी निष्ठा के साथ देश सेवा करने का आह्वान किया।इस रोजगार मेले के अंतर्गत रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित 19 विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। रोजगार मेला अभियान शुरू होने के बाद से अब तक देशभर में करीब 12.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।अहमदाबाद में आयोजित रोजगार मेले में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री Raksha Nikhil Khadse मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को लगातार नए अवसर मिल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और युवाओं को सही दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला केवल नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना जगाने का एक सशक्त माध्यम भी है।पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 115 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक Ved Prakash ने बताया कि इनमें 50 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी रेलवे विभाग से संबंधित हैं तथा 29 महिला अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों में रेलवे विभाग के 66, वित्तीय सेवा विभाग के 36, डाक विभाग के 9, आयकर विभाग के 2 तथा ईपीएफओ एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक-एक अभ्यर्थी शामिल हैं।कार्यक्रम में गुजरात सरकार के श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार तथा ग्रामीण विकास मंत्री Kunvarji Bavaliya, शहरी विकास एवं शहरी आवास राज्यमंत्री Darshana Vaghela, सांसद Dinesh Makwana, राज्यसभा सांसद Narhari Amin सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।