यात्रियों को राहत: पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे अहमदाबाद–पटना और अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब आगे भी जारी रहेगा

यात्रियों को राहत: पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे

अहमदाबाद?पटना और अहमदाबाद?मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब आगे भी जारी रहेगा

अहमदाबाद। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद?पटना तथा अहमदाबाद?मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेनों के फेरों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम और अवकाश अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पश्चिम रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद?पटना स्पेशल, जिसे पहले 20 मई 2026 तक चलाने की घोषणा की गई थी, अब उसका संचालन बढ़ाकर 27 मई 2026 तक कर दिया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09448 पटना?अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल, जो 22 मई 2026 तक अधिसूचित थी, अब 29 मई 2026 तक चलेगी।

वहीं मुंबई रूट पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन संख्या 09088 अहमदाबाद?मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 04 जून 2026 से 30 जुलाई 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 09087 मुंबई सेंट्रल?अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल भी 03 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित फेरों से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 09447 एवं 09088 के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा irctc.co.in⁠� पर शुरू कर दी गई है। यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की गई है।