आउवा स्टेशन पर आधुनिक रेल अवसंरचना कार्य को मिली गति, कई रेलसेवाएं रहेंगी प्रभावित

जयपुर। द्वारा यात्रियों को भविष्य में अधिक सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखंड पर महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आउवा स्टेशन यार्ड स्थित ब्रिज संख्या 596 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते कुछ रेल सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कार्य रेल मार्ग की मजबूती, बेहतर परिचालन और दीर्घकालिक यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। परियोजना पूर्ण होने के बाद इस खंड पर रेल संचालन और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सकेगा।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित एवं पुनर्निर्धारित किया गया है।

रद्द रहेंगी ये रेलसेवाएं

गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर?साबरमती एक्सप्रेस 28 एवं 29 मई 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14822 साबरमती?जोधपुर एक्सप्रेस 29 एवं 30 मई 2026 को रद्द रहेगी।

बदले मार्ग से संचालित होंगी कई ट्रेनें

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्ग से किया जाएगा। इनमें हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस, हडपसर-जोधपुर एक्सप्रेस, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस तथा श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस शामिल हैं।

ये रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी-महेसाना अथवा अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित की जाएंगी। मार्ग परिवर्तन के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न वैकल्पिक स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किए गए हैं।

एक ट्रेन री-शेड्यूल

गाड़ी संख्या 19031 साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 29 मई 2026 को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना होगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें तथा रेलवे द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। रेलवे का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर रेल सुविधाएं, सुरक्षित परिचालन और मजबूत अधोसंरचना उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।