ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत, हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलने के साथ यात्रा में राहत मिलेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04725/04726 हिसार-खडकी-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि को आगे बढ़ाया गया है।उन्होंने बताया कि यह स्पेशल रेल सेवा हिसार से 7 जून 2026 से 12 जुलाई 2026 तक तथा खडकी से 8 जून 2026 से 13 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में दोनों दिशाओं में कुल 6-6 अतिरिक्त ट्रिप संचालित होंगे।रेलवे प्रशासन का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके। यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील भी की गई है।