बोधिवृक्ष फाउंडेशन द्वारा दूसरा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

बोधिवृक्ष फाउंडेशन द्वारा दूसरा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

मैनपुरी ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

बोधिवृक्ष फाउंडेशन द्वारा संचालित अमरदयाल ? जोड़ों एवं नसों का दर्द उपचार केंद्र तथा सीड हेल्थकेयर पार्टनर्स (अमेरिका) के सहयोग से 26 मई 2026 को अमरदयाल क्लिनिक, नगला पजाबा, कुरावली रोड, मैनपुरी में द्वितीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा।

शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में जोड़ों एवं नसों का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल, रीढ़ संबंधी समस्याएं, माइग्रेन, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, त्वचा रोग, दमा, पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं, थायराइड तथा अन्य पुरानी बीमारियों से संबंधित रोगियों की जांच एवं परामर्श किया गया।

स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में डॉ. कृपाल सिंह (पूर्व चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल), डॉ. डी.आर. माथुर (पूर्व सैन्य चिकित्सक) एवं डॉ. पूजा शाक्य (मुख्य कार्यकारी अधिकारी ? बोधिवृक्ष फाउंडेशन) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव एवं उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किए।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. राकेश बौद्ध ने कहा कि ?

"स्वास्थ्य केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि समाज के बेहतर भविष्य की नींव है। हमारा प्रयास केवल दवाइयां उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों तक स्वास्थ्य जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर जीवनशैली की समझ पहुंचाना भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों का और अधिक विस्तार किया जाएगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि बोधिवृक्ष फाउंडेशन पिछले 13 वर्षों से सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में अभियंता नितिन प्रताप (कार्यकारी निदेशक) एवं डॉ. महेन्द्र सहाय (संचालन निदेशक) सहित संस्था के अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के सफल आयोजन में संस्था की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से श्री दीपक शाक्य, मिस अंजू शाक्य, श्री गौरव बौद्ध, श्री नितिन कुमार सहित अन्य सहयोगियों के समर्पण एवं सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ। संस्था ने सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर के अंत में संस्था द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।