डीआरएम ऑफिस में आरपीएफ बीट पोस्ट शुरू, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

डीआरएम ऑफिस में आरपीएफ बीट पोस्ट शुरू, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बीट पोस्ट का उद्घाटन किया गया।डीआरएम अनुराग त्रिपाठी एवं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा ने गेट संख्या-1 पर स्थापित आरपीएफ बीट पोस्ट का फीता काटकर शुभारंभ किया।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतिश शर्मा ने बताया कि डीआरएम कार्यालय परिसर में सुरक्षा निगरानी को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस बीट पोस्ट की स्थापना की गई है। इससे कार्यालय आने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा परिसर में सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी।उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सुरक्षा व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत कर रहा है। यह बीट पोस्ट सुरक्षा प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।उद्घाटन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सीताराम बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार तथा आरपीएफ जोधपुर पोस्ट निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ शाखाधिकारी, आरपीएफ जवान और रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।