विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026: जोधपुर मंडल में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में जोधपुर एवं भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित पेयजल, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान रेलकर्मियों ने यात्रियों को पेम्फलेट वितरित कर स्वच्छता अपनाने और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि यह विशेष अभियान 15 मई से 5 जून 2026 तक मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल बचाने से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।रेल प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में भी पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे समाज में स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने की दिशा में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।