गर्मी से बोले यात्री “बचाओ”, तो सीनियर डीसीएम उचित सिंघल बोले — “लो भाई, आइसक्रीम खाओ!”

सीनियर डीसीएम उचित सिंघल की पहल से जम्मू तवी स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी कूल राहत, जून से शुरू होगी आइसक्रीम सुविधा

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए एक सराहनीय पहल की है। अब जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जून माह से उच्च गुणवत्ता वाली आइसक्रीम सुविधा उपलब्ध होगी। रेलवे प्रशासन की इस नई पहल का उद्देश्य यात्रियों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ स्टेशन पर बेहतर और आरामदायक अनुभव प्रदान करना है।इस यात्री-केंद्रित पहल को लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि रेलवे प्रशासन हर मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जम्मू में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष रूप से छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और लंबी दूरी से आने वाले यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर में प्रतिष्ठित एवं अनुमोदित ब्रांड्स की गुणवत्तापूर्ण आइसक्रीम उपलब्ध कराई जाएगी।उचित सिंघल ने यह भी कहा कि यात्रियों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी इस प्रकार की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे केवल यात्रा ही नहीं, बल्कि यात्रियों को सुखद अनुभव देने की दिशा में भी लगातार कार्य कर रहा है।जम्मू तवी स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, वहीं देशभर से आने वाले पर्यटक और यात्री भी यहां बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में स्टेशन परिसर में ठंडी और गुणवत्तापूर्ण आइसक्रीम की सुविधा यात्रियों के लिए काफी राहतभरी साबित होगी। ट्रेनों के इंतजार के दौरान अब यात्रियों को स्टेशन पर ही गर्मी से राहत और स्वाद दोनों का आनंद मिल सकेगा।रेलवे प्रशासन के अनुसार आइसक्रीम पार्लर पर साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भीड़भाड़ के समय में भी यात्रियों को त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यह पहल रेलवे की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें यात्री सुविधा और संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है।