फिरोजपुर मंडल के दो टीटीआई खिलाड़ियों को मिला पंजाब का सर्वोच्च खेल सम्मान

फिरोजपुर। फिरोजपुर मंडल के दो टिकट चेकिंग स्टाफ ने साइक्लिंग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रेलवे और पंजाब का नाम रोशन किया है। अमृतसर में कार्यरत टीटीआई अमरजीत सिंह तथा जालंधर सिटी में कार्यरत टीटीआई रणबीर सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ?महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड? से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार माना जाता है।महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड किसी खिलाड़ी को जीवन में केवल एक बार उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन, उपलब्धियों और खेलों में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। साइक्लिंग के क्षेत्र में दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय रेलवे को गौरवान्वित किया है।अंतरराष्ट्रीय साइकिल खिलाड़ी अमरजीत सिंह ने वर्ष 2018 में नई दिल्ली में आयोजित एशिया कप की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में रजत पदक जीता था। इसके बाद वर्ष 2019 में थाईलैंड में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की स्प्रिंट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वर्ष 2020 में उन्होंने 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वहीं वर्ष 2022 में गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।अमरजीत सिंह ने लगातार 10 वर्षों तक सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर एक अनूठा रिकॉर्ड कायम किया है। वह एक किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में व्यक्तिगत राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं।मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता रेलवे के अन्य खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने भी दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे रेलवे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।