सीनियर डीसीएम उचित सिंघल की मुस्कान वाली रेल सेवा, 22 दिन में 1 लाख यात्रियों संग दौड़ी वंदे भारत!

22 दिनों में 1 लाख यात्रियों का भरोसा: जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत बनी कश्मीर की नई जीवनरेखा

जम्मू। भारतीय रेलवे और जम्मू-कश्मीर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने मात्र 22 दिनों में 1,01,050 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित, तेज और आरामदायक सफर कराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।2 मई 2026 से शुरू हुई इस अत्याधुनिक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ने जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच यात्रा को नई पहचान दी है। पहले जहां यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भूस्खलन, खराब मौसम और घंटों के जाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब वंदे भारत एक्सप्रेस हर मौसम में भरोसेमंद और सुगम यात्रा का प्रतीक बन गई है।ट्रेन की शानदार समयपालन, विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतरीन साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं ने यात्रियों का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि सेवा शुरू होने के कुछ ही दिनों में इस ट्रेन ने लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि यह केवल यात्रियों की संख्या नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के विश्वास और भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यात्रियों से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और रेलवे भविष्य में भी इसी गुणवत्ता और सेवा भावना को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।वंदे भारत एक्सप्रेस ने केवल यात्रियों की यात्रा को आसान नहीं बनाया, बल्कि कश्मीर घाटी की अर्थव्यवस्था को भी नई गति दी है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिला है और घाटी के सेब, सूखे मेवे एवं हस्तशिल्प उत्पाद अब देश के बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंच पा रहे हैं।जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस आज सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और नए जम्मू-कश्मीर की रफ्तार बन चुकी है।