सीनियर डीसीएम उचित सिंघल ने बदली रेलवे की तस्वीर, यात्रियों को मिला आराम और स्वाद

यात्री सुविधाओं और राजस्व वृद्धि का डबल इंजन बना जम्मू मंडल, ई-ऑक्शन से स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ीं आधुनिक सुविधाएं

जम्मू। भारतीय रेल को आत्मनिर्भर बनाने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जम्मू मंडल लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के नेतृत्व में जम्मू मंडल ने कई आधुनिक और यात्री हितैषी व्यावसायिक पहल शुरू की हैं, जिनसे एक ओर यात्रियों का सफर अधिक सुविधाजनक और यादगार बनेगा, वहीं दूसरी ओर रेलवे को स्थायी गैर-किराया राजस्व भी प्राप्त होगा।डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए जम्मू मंडल ने ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न व्यावसायिक अनुबंध आवंटित किए हैं। इसके तहत कठुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आधुनिक मल्टीपर्पज स्टॉल शुरू किए जा रहे हैं, जहां यात्रियों को यात्रा से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं, स्नैक्स और पठन सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।वहीं जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर भी नया मल्टीपर्पज स्टॉल शुरू किया जा रहा है। इससे मुख्य प्रवेश द्वार पर यात्रियों की भीड़ कम होगी और यात्रियों को अधिक सुव्यवस्थित व प्रीमियम रिटेल अनुभव मिलेगा।सिर्फ स्टेशन ही नहीं, बल्कि ट्रेनों में भी सुविधाओं का स्तर लगातार बेहतर किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बड़गाम विस्टाडोम स्पेशल ट्रेन (04687/04688) में ट्रैवलिंग सर्विस वेंडर (TSV) सेवा शुरू की गई है। अब यात्री कश्मीर की खूबसूरत वादियों का आनंद लेते हुए अपनी सीट पर ही ब्रांडेड खाद्य पदार्थ और सीलबंद पेयजल की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।इसके अलावा डीएमयू और अन्य लोकल ट्रेनों में विभिन्न वस्तुओं की बिक्री के अधिकार भी ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटित किए जा चुके हैं। इससे स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को दैनिक यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि ये पहल भारतीय रेल के उस विजन को साकार करती हैं, जहां वित्तीय आत्मनिर्भरता और विश्वस्तरीय यात्री सेवाएं साथ-साथ आगे बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि इन व्यावसायिक कदमों से जम्मू मंडल को स्थायी राजस्व प्राप्त होगा और जम्मू-कश्मीर से होकर गुजरने वाले प्रत्येक यात्री का सफर अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुखद बनेगा।जम्मू मंडल की यह पहल न केवल रेलवे के आधुनिकीकरण की तस्वीर पेश कर रही है, बल्कि यात्रियों के भरोसे और सुविधा को भी नई मजबूती दे रही है।