यात्रियों को बड़ी सौगात: भुज-दिल्ली नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, जालोर-भीनमाल को मिलेगा सीधा लाभ

यात्रियों को बड़ी सौगात: भुज-दिल्ली नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, जालोर-भीनमाल को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भुज-दिल्ली-भुज के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस रेलसेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन भीलड़ी-जालोर मार्ग से संचालित होगी, जिससे राजस्थान और गुजरात के कई शहरों की दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19403 भुज-दिल्ली प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मई 2026 से शुरू होगी। यह ट्रेन भुज से सुबह 11:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।वहीं गाड़ी संख्या 19404 दिल्ली-भुज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 24 मई 2026 से संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 4:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 7:35 बजे भुज पहुंचेगी।नई रेलसेवा मार्ग में अंजार, गांधीधाम, बचाउ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 स्लीपर कोच, 4 सामान्य श्रेणी, 1 पावर कार तथा 1 गार्ड डिब्बा शामिल होगा।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई दैनिक एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा।