प्रयागराज मंडल में उत्कृष्ट टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मानित, राजस्व बढ़ाने में निभाई अहम भूमिका

प्रयागराज मंडल में अप्रैल 2026 माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने मंडल के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध चलाए गए विशेष जांच अभियानों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।रेलवे अधिकारियों के अनुसार टिकट चेकिंग स्टाफ ने न केवल रेलवे राजस्व में वृद्धि की, बल्कि यात्रियों के बीच नियमों के पालन को लेकर जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के आधार पर Amenity एवं Squad श्रेणी में शीर्ष पांच कर्मचारियों का चयन किया गया।Amenity श्रेणी में रजनी पाल, विजय पाल, छुट्टेश कुमार मीणा, राजेश कुमार-3 तथा एल.सी. चौधरी को सम्मानित किया गया।वहीं Squad श्रेणी में प्रमोद कुमार, ब्रज पाल सिंह, छरतलाल मीणा, कृष्णा तथा धर्मेन्द्र वर्मा को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से रेलवे को राजस्व लाभ हुआ है तथा यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।प्रयागराज मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल प्रशासन ने भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की बात कही है।यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा दी गई।