मध्य रेल की अमृत भारत एक्सप्रेस के समय में संशोधन, 28 मई से लागू होंगे नए समय

मुंबई। मध्य रेल द्वारा ट्रेन संख्या 11032 अलीपुरद्वार जंक्शन पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के समय में संशोधन किया गया है। यह संशोधित समय 28 मई 2026 से प्रभावी होगा।

रेलवे के अनुसार संशोधित समय के तहत ट्रेन अब अलीपुरद्वार जंक्शन से 04:45 बजे के स्थान पर 03:45 बजे प्रस्थान करेगी।

स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। हासीमारा स्टेशन पर ट्रेन अब 04:30 बजे पहुंचेगी तथा 04:32 बजे रवाना होगी, जबकि पूर्व में इसका आगमन 05:35 बजे और प्रस्थान 05:37 बजे निर्धारित था।

इसी प्रकार बिन्नागुरी स्टेशन पर ट्रेन अब 05:05 बजे पहुंचेगी और 05:07 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि पूर्व निर्धारित समय 06:10 बजे आगमन एवं 06:12 बजे प्रस्थान था।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित समय का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग हेतु RailOne ऐप का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही ट्रेन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप का उपयोग करने की सलाह दी गई है।यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल डॉ. स्वप्नील निला द्वारा जारी की गई है।