अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा के हॉल्ट स्टेशन में बदलाव, सूरत की जगह उधना पर होगा ठहराव

अजमेर। रेलवे द्वारा सूरत स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) से संबंधित कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा एवं संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा के ठहराव स्टेशन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। अब यह रेलसेवा सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान करेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 20995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 23 मई 2026 से 22 अगस्त 2026 तक अजमेर से प्रस्थान करने पर सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर सुबह 07:41 बजे आगमन करेगी तथा 07:44 बजे प्रस्थान करेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20996 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा दिनांक 24 मई 2026 से 23 अगस्त 2026 तक बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने पर सूरत के स्थान पर उधना स्टेशन पर 18:12 बजे आगमन करेगी तथा 18:15 बजे प्रस्थान करेगी।रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन का समय एवं ठहराव स्टेशन की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।