ईदुल अजहा को लेकर थाना जरीफनगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई

ईदुल अजहा को लेकर थाना जरीफनगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बदायूं। आगामी त्यौहार ईदुल अजहा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जरीफनगर परिसर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं धर्मगुरुओं ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह ने सभी लोगों से त्योहार के दौरान प्रशासन का सहयोग करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

बैठक के उपरांत सीओ अशोक कुमार सिंह ने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला संबंधी अपराधों की फाइलों का अवलोकन किया तथा मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी सुमित शर्मा की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि जनता के साथ बेहतर व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

इसके अलावा सीओ ने थाने में मौजूद शस्त्रों का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता मयंक गुप्ता, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष जफर सैफी, ए.के. कुरैशी, ललतेश शाक्य, नगर काजी मौलाना सगीर अहमद, हाफिज शरजील अहमद, नजर मोहम्मद, तहसीन रज़ा, प्रधान साजिद अली, मुजाहिर अली, मनोहर सिंह, जितेंद्र यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद�