सहसवान विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव ने बुधवार को ग्राम पंचायत नूरपुर पिनौनी स्थित वृहद गौशाला का दौरा कर वहां संचालित व्यवस्थ

सहसवान विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं वरिष्ठ सपा नेता गजेंद्र यादव ने बुधवार को ग्राम पंचायत नूरपुर पिनौनी स्थित वृहद गौशाला का दौरा कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश के लिए उपलब्ध कराए जा रहे चारे, पानी, साफ-सफाई तथा देखरेख की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की।

गौशाला पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान गजेंद्र यादव ने स्वयं गौ सेवा करते हुए गौवंश को चारा खिलाया और कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सुरक्षा और उचित देखभाल समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इसके लिए सभी लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने गौशाला में मौजूद व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित लोगों से बातचीत की और गौवंश को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पशुओं की सेवा मानवता का सबसे बड़ा धर्म है और गौशालाओं की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार एवं समाज दोनों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी गौ सेवा को पुण्य कार्य बताते हुए गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस मौके पर डॉ. मोहित यादव, सौरभ, अतुल गुप्ता, अरुण गुप्ता, मनीष गुप्ता, दीपू वाष्ण्रेय, कालू ठाकुर, बिन्नू ठाकुर, ऋषि शाक्य, लोकेश शाक्य, अजित यादव, चाऊ यादव एवं गुनाकेश यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और समर्थक उपस्थित रहे।।