विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान: जोधपुर मंडल में स्वच्छता व कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के तहत चलाए जा रहे त्रिसाप्ताहिक विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में मंगलवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यस्थलों पर स्वच्छता और कचरा पृथक्करण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान यात्रियों, वेंडरों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए स्वच्छता अपनाने और कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि अभियान के तहत रेल यात्रियों एवं आमजन को गीले और सूखे कचरे को पृथक करने की आवश्यकता समझाई गई। उन्होंने बताया कि नीले डस्टबिन में डाला जाने वाला सूखा कचरा पुनर्चक्रण (रीसायकल) के लिए उपयोगी होता है, जबकि हरे डस्टबिन में डाला गया गीला कचरा जैविक खाद (कम्पोस्ट) बनाने में सहायक होता है।अभियान के अंतर्गत मंडल के जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, जैसलमेर, भगत की कोठी एवं पाली सहित विभिन्न NSG-2 से NSG-4 श्रेणी के स्टेशनों पर CHI, CMI एवं स्टेशन अधीक्षकों द्वारा यात्रियों और वेंडरों को डस्टबिन का सही उपयोग करने तथा दुकानों पर अलग-अलग कचरा पात्र रखने के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में मंडल के विभिन्न कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर कर्मचारियों को भी कचरा पृथक्करण के महत्व की जानकारी दी गई तथा गीले-सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन के प्रयोग को अनिवार्य रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इसके अतिरिक्त CTS एवं OBHS स्टाफ द्वारा विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने, कोच में कचरा न फैलाने तथा निर्धारित डस्टबिन में ही कचरा डालने के लिए जागरूक किया गया।रेलवे प्रशासन ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर 15 मई से 05 जून 2026 तक जोधपुर मंडल में यह विशेष जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।यह अभियान न केवल यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।