उमस भरी गर्मी में सेवा का स्वाद, रेल कर्मचारियों को पिलाया गया आम पन्ना

उमस भरी गर्मी में सेवा का स्वाद, रेल कर्मचारियों को पिलाया गया आम पन्ना

भीषण गर्मी में राहत देने को कार्यशाला परिसर में लगाया शीतल पेय शिविर

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ कार्यशाला शाखा की ओर से शनिवार को भीषण गर्मी और उमस के बीच रेल कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कैरिज कारखाना के मुख्य द्वार पर शीतल पेय ?आम पन्ना? वितरण शिविर का आयोजन किया गया। तपती धूप और बढ़ते तापमान के बीच यह पहल कर्मचारियों के लिए ठंडक और ऊर्जा का सहारा बनी।

शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं सचिव सुमित कल्ला ने बताया कि जोधपुर में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि ड्यूटी समाप्त कर बाहर निकलने वाले रेल कर्मचारियों को तुरंत राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य में नरेश चौहान एवं रुघा राम का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को आम पन्ना वितरित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद संघ सचिव सुमित कल्ला ने ललित शर्मा, मृदुल व्यास, रवि खन्ना, सेठा राम और हुकमाराम सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

वहीं आम पन्ना वितरण से प्रसन्न कार्यशाला कर्मचारियों ने मजदूर संघ की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और इसे गर्मी के मौसम में अत्यंत उपयोगी कदम बताया।