चारधाम यात्रा के लिये 78 यात्रीयों के जत्थे को भगवा झंडा दिखा कर धूमधाम से किया रवाना 

हिण्डौन सिटी- श्री अयोध्या धाम बस यात्रा सेवा समिति हिंडौन सिटी जिला करौली द्वारा उत्तराखंड के चार धाम के लिए आज हिंडौन सिटी राजकीय बालिका विद्यालय मोहन नगर से 78 यात्रियों के जत्थे को रवानगी की दी गई इस यात्रा में एक बस एसी स्लीपर एवं तीन छोटी गाड़ियां हिंडौन से जा रही है। यात्रा को भगवा झंडा दिखाकर आर एस एस के नगर संघचालक बल्लभराम लहकोडिया, खंड संघ चालक बजरंग गोयल, जिला सहकारी विभाग जितेन्द्र शर्मा पी एम ओ पुष्पेंद्र गुप्ता, मेडिकल जूरिस्टिक ओ पी मीणा ने भगवा झंडा दिखाकर 5:15 बजे जत्थे को रवाना किया यात्रा शोभा यात्रा के रूप में डीजे के भजनों की मधुरधुन पर नाचते गाते शहर के मुख्य मार्ग से नई मंडी पेट्रोल पंप तक पहुंचा जिसमें जगह-जगह नागरिकों एवं व्यापारीयो के द्वारा यात्रीयो का स्वागत सत्कार किया गया। यह जत्था 15 दिवसीय यात्रा पर जा रहा है जिसमें बारकोटी, उत्तरकाशी, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, तुंग नाथ सरस्वती माता मंदिर, माना गांव,आदि दर्शनीय स्थलों का हरिद्वार ऋषिकेश आदि दर्शनीय स्थलों का दर्शन किया जाएगा यात्रा में सभी को सात्विक खाने पीने की व्यवस्था है यह यात्रा पूर्ण रूपेण सिंगल उपयोग प्लास्टिक से मुक्त होगी पर्यावरण संरक्षण की भूमिका या सभी यात्रियों द्वारा विशेष ध्यान रखा जाएगा।