रामजी सहाय के नेतृत्व में नवनिर्वाचित बार कमेटी का हुआ भव्य सम्मान

कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी सहाय के नेतृत्व में किया नवनिर्वाचित कमेटी का भव्य स्वागत

फतेहपुर जनपद के आबू नगर स्थित आशीर्वाद पैलेस में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता निताईदास ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव व महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा मंचासीन रहे। मंच पर पूर्व महामंत्री प्रवीण द्विवेदी व चंदियाना वार्ड के सभासद संजय लाला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने किया, जबकि आयोजन की कमान जिला बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामजी सहाय ने संभाली। अपने संबोधन में अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने कहा कि जिस आत्मीयता से अधिवक्ता साथियों ने सम्मान दिया है, उससे अभिभूत हूं। मेरी पूरी कोशिश होगी कि अधिवक्ता समाज के साथ-साथ हर वर्ग की आवाज बनकर उनके सुख-दुख में खड़ा रहूं।महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान व हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा। समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्त, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, हृदय राम श्रीवास्तव, पुष्पा मौर्या, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, सनत कुमार, अनंत नारायण दुबे, छाया देवी, आयशा बानो, शाइस्ता बानो, आदित्य शर्मा, मंजुला राजपूत, नेकेता सोनकर, सतीश शर्मा, अविनाश कुमार सिंह, महाप्रसाद दुबे, बृजेश बाजपेई सहित अधिवक्ता संजय पांडे, शुभम श्रीवास्तव का सम्मान हुआ। इस मौके पर कायस्थ महासभा के युवा जिलाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, महामंत्री संजय सिन्हा, श्याम श्रीवास्तव, सागर एडवोकेट, तान्या समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में आयोजक रामजी सहाय ने सभी अतिथियों व अधिवक्ताओं का आभार जताया।