यात्रियों की सुविधा हेतु उधना-जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

यात्रियों की सुविधा हेतु उधना-जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

17 मई से उधना से रवाना होगी विशेष ट्रेन, 22 डिब्बों के साथ चलेगी सेवा

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उधना-जयनगर-उधना के बीच एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 09045/09046 उधना-जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

यह विशेष ट्रेन साप्ताहिक आधार पर चलेगी। गाड़ी संख्या 09045 उधना-जयनगर स्पेशल रविवार 17 मई 2026 को उधना से रवाना होगी, जबकि गाड़ी संख्या 09046 जयनगर-उधना स्पेशल सोमवार 18 मई 2026 को जयनगर से प्रस्थान करेगी।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआर/डी, 1 पैंट्री कार, 8 स्लीपर कोच तथा 11 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।

ट्रेन संख्या 09045 उधना से रात 01:30 बजे प्रस्थान करेगी और चलथान, बरदोली, नंदूरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी होते हुए अगले दिन 18:55 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 09046 जयनगर से रात 22:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी मार्ग से होते हुए अगले दिन 12:25 बजे उधना पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारिणी एवं अन्य जानकारी की पुष्टि कर लें। इस विशेष ट्रेन के संचालन से बिहार एवं गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।