सियालदह मंडल ने बढ़ाई रेल सुविधा, बहरामपुर कोर्ट–लालगोला सेक्शन में नई ईएमयू सेवा शुरू

सियालदह मंडल ने बढ़ाई रेल सुविधा, बहरामपुर कोर्ट?लालगोला सेक्शन में नई ईएमयू सेवा शुरू

एक ट्रेन का विस्तार, कार्यालय जाने वालों, छात्रों व व्यापारियों को मिलेगा लाभ

कोलकाता। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सियालदह मंडल ने बहरामपुर कोर्ट?लालगोला रेलखंड पर रेल सेवाओं का विस्तार करते हुए एक नई ईएमयू सेवा शुरू करने के साथ-साथ एक मौजूदा ट्रेन सेवा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। मार्च 2026 में बहरामपुर कोर्ट स्टेशन पर महत्वपूर्ण नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद स्टेशन पर अतिरिक्त हाई-लेवल प्लेटफॉर्म यात्री सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हैं।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, कार्यालय जाने वाले यात्रियों, छात्रों तथा दैनिक व्यापारियों की यात्रा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इसी क्रम में पहले कृष्णपुर और कॉसिमबाजार के बीच ?श्रमिक स्पेशल? के रूप में चलने वाली ट्रेन संख्या 31776 को अब बहरामपुर कोर्ट तक विस्तारित किया जा रहा है। यह व्यवस्था सोमवार 18 मई 2026 से लागू होगी।

अब ट्रेन संख्या 31776 कृष्णपुर से प्रातः 06:55 बजे प्रस्थान कर 07:47 बजे बहरामपुर कोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। इससे पहले यह ट्रेन कॉसिमबाजार में समाप्त हो जाती थी, जिससे यात्रियों को असुविधा होती थी। विस्तार के बाद स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही सियालदह मंडल द्वारा एक नई अतिरिक्त ईएमयू सेवा भी शुरू की जा रही है। ट्रेन संख्या 31777 बहरामपुर कोर्ट स्टेशन से सुबह 08:35 बजे प्रस्थान करेगी और 09:35 बजे लालगोला पहुंचेगी।

इस संबंध में सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजीव सक्सेना ने कहा कि यह नई रणनीतिक सेवाएं मुर्शिदाबाद क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इन नई सेवाओं से दैनिक यात्रियों को बेहतर समयबद्ध और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।