बरखेड़ा क्षेत्र में अबैध रूप से गुलर के विशालकाय बृक्ष पर चलाया आरा।

बरखेड़ा क्षेत्र में पशु पक्षियों के वासस्थान को किया जा रहा नष्ट।

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में अबैध रूप से हरे-भरे गुलर के वर्षो पुराने विशालकाय बृक्ष को लकड़ी माफियाओं द्वारा काट दिया गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सामाजिक वन विभाग की मिलीभगत से क्षेत्र में जमकर अबैध रूप से प्रतिबंधित पेड़ों का धड़ल्ले से व्यापार किया जा रहा है एक तरफ जहां सूवे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पुराने वृक्षों का कटान रोकने के लिए और संरक्षण के लिए कहा था वारावंकी में अपने भाषण के दौरान उन्होंने पेड़ों को संरक्षण देने को कहा था परंतु इस सबके वावजूद कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है हालात यह है कि गुलर प्रजाति के पुराने विशालकाय बृक्ष विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके हैं।