बिजनौर के सभी फायर स्टेशनों पर लेडर ड्रिल आयोजित, कर्मियों ने किया अभ्यास

बिजनौर। अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा लखनऊ द्वारा 21 जनवरी को जारी निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त अग्निशमन केंद्रों पर उपलब्ध वाहनों एवं उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन अधिकारियों/कर्मचारियों की विभागीय कार्यक्षमता एवं शारीरिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के मंगलवार एवं शुक्रवार को मॉक ड्रिल, उपकरणों की साफ-सफाई एवं क्रियाशीलता की जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश के अनुपालन में द्वितीय शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बिजनौर के आदेशानुसार एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में जनपद के अग्निशमन केंद्र बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, चाँदपुर एवं नगीना में लेडर ड्रिल का आयोजन कराया गया।

ड्रिल के दौरान समस्त प्रभारी अग्निशमन केंद्रों द्वारा उपलब्ध सभी अग्निशमन कर्मियों को फालिन कर लेडर ड्रिल के विभिन्न पार्ट्स की जानकारी दी गई। साथ ही लेडर में लगी रस्सी की स्टैंडर्ड टेस्टिंग कराई गई।

अभ्यास के दौरान कर्मियों को लेडर पर चढ़ने-उतरने का लगातार प्रशिक्षण दिया गया तथा लेडर के मुख्य भागों एवं उनके सुरक्षित उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि नियमित मॉक ड्रिल और उपकरणों की जांच से आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय मुख्य अग्निशमन अधिकारी