विधानसभा में गूंजी हरदोई की आवाज, युवा संसद में अजयेंद्र सिंह आजाद ने बढ़ाया जनपद का मान, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

हरदोई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ?मेरा युवा भारत? (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत आयोजित ?राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026? का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 75 जिलों से चयनित 375 युवा प्रतिनिधियों (प्रति जनपद 5 प्रतिभागी) ने भाग लिया।
इस प्रतिष्ठित मंच पर जनपद हरदोई का प्रतिनिधित्व करते हुए अजयेंद्र सिंह आजाद ने ?केंद्रीय बजट 2026? जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया। अपने तार्किक विचारों, स्पष्ट अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने न केवल निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि हरदोई जिले का मान भी बढ़ाया।
अजयेंद्र सिंह आजाद ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी माता एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी को दिया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों की प्रेरणा उन्हें अपनी माता से ही मिली है, जो लंबे समय से क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने ?विकसित भारत @2047? के विजन पर भी अपने विचार रखे और देश के भविष्य को लेकर सकारात्मक सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रदेशभर के प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और नीतिगत विषयों पर अपनी समझ का प्रदर्शन किया।
अजयेंद्र की इस उपलब्धि पर जनपद के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक और सामाजिक भविष्य की कामना की है।