भाजपा की जीत पर हरदोई में जश्न, दीदी हटी झालमुड़ी बटी के लगाए नारे, जिलाध्यक्ष बोले- ‘विकसित भारत’ संकल्प की विजय

हरदोई। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर जिले में विजय उत्सव मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ?बब्बन? ने इसे ?विकसित भारत? के संकल्प की जीत बताया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि वैचारिक परिवर्तन का प्रतीक है। ?सबका साथ, सबका विकास? के मंत्र ने जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को पीछे छोड़कर विकास आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सपने का विस्तार बताया।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भय और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार दिया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कहा कि महिलाओं ने वोट के जरिए उन दलों को जवाब दिया है, जो उनके अधिकारों की अनदेखी करते रहे।
कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित की और ?दीदी हटी, झालमुड़ी बटी? के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।